राज्स्थान
राज्स्थान के प्रतापगढ के छोटी सादडी मे बीती रात पंचायत राज चुनाव के मतदान के बाद दो पक्षॊ मे हुई झड्प मे तीन व्यक्ति घायल हो गये
गम्भीर घायलो को उदयपुर के लिये रेफ़र कर दिया गया है|
भाजपा और कांग्रेस समर्थित दोनो पक्षॊ ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है और मामला दर्ज करवाया है
वारदात के दौरान फ़ायरिन्ग की भी सूचना है|
नमस्कार दोस्तो मैं दुर्गेश तिवारी आप सब देख रहे हैं B . News (सच वही जो हम दिखाये )
यह मामला छोटी सादडी क्षेत्र के जलोदिया केलु खेडा पंचायत के खेरमालिया मे मतदान के दौरान भाजपा के पोलिंग एजेन्ट मुकेश नागदा और कांग्रेस समर्थको के बीच विवाद हो गया|
जिसे आपसी समझाइस से शान्त किया गया लेकिन मतदान के बाद दोनो पक्षॊ मे मारपीट हो गयी जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थको की ओर से छोटी सादडी थाने मे मामला दर्ज करवाया गया है|
भाजपा समर्थक सुन्दर शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि कांग्रेस के पुष्कर नागदा और उनके साथियो ने उनके घर मे घुस कर मार पीट की और बाहर खडी गाडी को जलाने का प्रयास किया और तलवार से हमला किया जिससे प्रकाश शर्मा घायल हो गया|
दूसरी ओर कांग्रेस के समर्थक पूरण सिंह द्वारा मुकेश नागदा और उनके साथियो पर घर मे घुस कर तलवार से हमला करने और गोली चलाने का मामला दर्ज करवाया गया है |
हमले मे पूरण सिंह और उसके पुत्र और कुछ कांग्रेसी कार्यकरताओ को भी चोट आई है गम्भीर घायलो को उदयपुर उपचार के लिये रेफ़र कर दिया गया है|
वही पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया की फ़िलहाल गाव मे स्थिति नियंत्रण मे है पुलिस ने दोनो पक्षॊ की ओर से मामला दर्ज क जांच शुरू कर दी है|