एक दिवासिये दौरे पर सुल्तानपुर जनपद मंडलायुक्त अयोध्या मण्डल सुल्तानपुर पहुंचे। जहाँ आज उन्होंने सबसे पहले तहसील और कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया,तत्पश्चात समीक्षा बैठक की।
उसके वह जनपद में स्थित पुलिस चौकी को नवीन मॉर्डन थाना बन्धुआ कला का महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल मंडलायुक्त,अयोध्या मंडल द्वारा उद्घाटन किया गया।
एक दिवासिये दौरे पर मंडलायुक्त अयोध्या मण्डल सुल्तानपुर जनपद पहुंचे। जहाँ पर उन्होंने सबसे पहले तहसील और कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया,तत्पश्चात समीक्षा बैठक की।
उसके बाद वह नवनिर्मित मॉडल थाना बंधुआ कला का मंडलायुक्त अयोध्या मण्डल एम पी अग्रवाल ने फीताकाट उदघाटन किया,थाना धम्मौर और कुड़वार से 34 गांवों को निकाल कर बन्धुआ कला को नवीन मॉर्डन पुलिस थाना बनाया गया है।
सुलतानपुर में 2 नवीन मॉर्डन थाना बन जाने से जनपद में अब उन्नीस थाने हो गए हैं। थाने का शुभारंभ करने के बाद मंडलायुक्त, अयोध्या मंडल द्वारा बंदी गृह,कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
जनपद में नवीन मॉर्डन थाना बनने से समस्याग्रस्त लोग अपनी शिकायतें नजदीकी थाने बंधुआँ कला में दर्ज करा सकेंगे,महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने,महिलाओं के विरुद्ध अपराध व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मुस्तैदी बढ़ेगी, इससे अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
वही मंडलायुक्त अयोध्या मण्डल एम पी अग्रवाल ने बताया कि आधुनिक उपकरण और ऑनलाइन सुविधाओ से यह थाना बना हुआ है जिसे मॉडल थाना से संकेत किया गया है।
यहां पर सभी सुबिधायें उपलब्ध है। तो वही पुलिस कप्तान सुल्तानपुर डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने कहा कि कुड़वार और धंमौर थानों से कुल 34 गांवों को जोड़कर मॉडल थाना बनाया गया है।
क्योंकि अब नई टेक्नोलॉजी के आधार पर थानों को तैयार किया जाता है। पंचायत चुनाव एक बहुत बड़ा चुनाव है।
इसमें कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे में न आये,क्योकि जब किसी व्यक्ति या युवक के प्रति कोई भी मुकदमा पंजीकृत होता है। तो उसका जीवन बेकार हो जाता है।
उसे सरकारी नौकरी नही मिलती,ठेकेदारी में समस्या होती है और अन्य सुविधाओं में उनको कई समस्याएं होती रहती है।
अंत मे इस अवसर पर मंडलायुक्त,अयोध्या मंडल, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन मॉर्डन थाना परिसर में वृक्षारोपण किया।