प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र के नोहर हुसैनपुर गांव में पुलिस की मिलीभगत से हरे पेड़ों की कटाई का क्रम दो दिन से जारी है।ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर लकड़ी को आरा मशीनों पर पहुंचाया जा रहा है।लकड़ी माफिया पुलिस एवं विभागीय कर्मचारी मिल-जुलकर हरे पेड़ की कटाई के खेल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
अगर यही हालात रही तो क्षेत्र पेड़ों से खाली हो जाएगा।पर्यावरण को संतुलित रखने के लिये पेड़-पौधों का होना आवश्यक है।उसके लिये सरकार द्वारा बड़े-बड़े स्लोगन लिखवाए जाते हैं,प्रचार-प्रसार किया जाता है।पौधे लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है पर सच यह है कि पेड़ तो कम लगते हैं अलबत्ता उनकी कटाई जोरों पर हो जाती है।
हरे पेड़-पौधों की कटाई से अवैध कमाई तो लकड़ी माफियाओं के साथ साथ कंधई पुलिस एवं वन विभाग को होती है।कंधई पुलिस लकड़ी माफियाओं से प्रति पेड़ मोटी रकम वसूलती है।जिस तरह से क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई हो रही है,इसके भयावह परिणाम से आम आदमी की जिंदगी को भारी खतरा है।
पेड़ों की कटाई के कारण ऑक्सीजन जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है।क्या उच्च अधिकारी लेंगे मामले को संज्ञान या फिर वह भी इसी मामले में संलिप्त होकर कर देंगे मामला रफा-दफा।।