सुल्तानपुर
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विषय में पूर्व कालीन भारत में उद्योग एवं व्यापार (750-1200 ई0) शोध शीर्षक पर विनय कुमार गुप्त निवासी ग्राम दरबारपुर पोस्ट महारानी पश्चिम जिला सुल्तानपुर को पीएचडी की उपाधि दी गई। यह शोध कार्य डॉक्टर के एम पांडे पूर्व प्राचार्य संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया सुलतानपुर के शोध निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने आगे कहा कि मौलिक शोध कार्य से पूर्व मध्यकालीन भारत के उद्योग एवं व्यापार अभिनव प्रकाश पड़ता है, शोध निर्देशन एवं शोधार्थी का यह स्तुत्य प्रयास है।