प्रेमी से मर्डर और फिर कैसे हैवान बनता चला गया आफताब

दिल्ली

दिल्ली से बी न्यूज़ की रिपोर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में करीब दो करोड़ लोग रहते हैं| इन दो करोड़ लोगों की हिफाजत के लिए लगभग 90 हजार पुलिस वाले हैं| लेकिन फिरभी एक शख्स बेख़ौफ़ होकर दिल्ली भर में घूम घूमकर पुरे 18 दिनों तक एक लाश के टुकड़ो को फेकता रहा| और किसी को उसके इस कारनामें की भनक तक नहीं लगीं |

अक्सर हर घर में फ्रिज होता हैं| उस घर में भी एक फ्रिज था |फ्रिज में खाने का सामान पीने का पानी और दूध के साथ एक लाश के कुछ टुकड़े भी रखे थे| फ्रिज का मालिक हर दिन उसी फ्रिज से खाने का सामान निकालता पानी निकालकर पीता और उसमे रखें दूध से ही चाय बनाता था|

फिर आधी रात के वक्त उसी फ्रिज से लाश का टुकड़ा निकालता और दिल्ली की सड़कों पर निकल पड़ता था|पूरे 18 दिनों तक ओ ऐसा करता रहा| और पूरे 6 महीने तक जमाने से ये राज छुपाये रखा|और जब उस फ्रिज और फ्रिज के मालिक का पर्दाफाश हुआ तो हर कोई हैरान रह गया|

इसके बाद पुलिस जब हरकत में आई तो पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया| आफताब से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि श्रद्धा के उसने 35 टुकड़े किये हैं |

पुलिस ने जब छानबीन की तो पुलिस को अबतक लाश के 12 टुकड़े बरामद हुए हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि इन दोनों की 8-9 महीने की मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हो जाता हैं|

2019 की शुरुआत में श्रद्धा और आफताब फैसला करते हैं कि अब ओ अलग अलग रहने के बजाय एक साथ लिव इन में रहेंगे इसी के बाद दोनों मलाड में किराए का एक घर ले लेते हैं|

लिवइन में कुछ दिन रहने के बाद ही श्रद्धा एक रोज अपनी मां को आफताब के बारे में सारा सच बता देती हैं| इसके बाद उसके पिता उसे बुलाते हैं | पर ओ उनकी बात नहीं मानती और ओ आफताब के साथ रिलेशन में रहने लगती हैं|

Leave a Comment