नई दिल्ली
नई दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
आतंक की जड़े दिल्ली में जाल बनाती जा रही थी| ऐसे में खुफिया एजेंसियों को इस बारे में जानकारी लगने के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई हैं| और आतंक के जाल को कुतरने का काम शुरू कर दिया हैं|
पुलिस पिछले कई दिनों से लगातार छापेमारी का काम कर रही हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि पुलिस ने दिल्ली में दो संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं| आतंकवादी सगठनों से सम्बन्ध होने के संदेह में गिरफ्तार किए गए दो लोगों के भलस्वा डेयरी इलाके स्थित किराए के मकान से दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दो हथगोले बरामद किये हैं|
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि आतंकी संगठनो के साथ उनके संदिग्ध सम्बन्धो को लेकर दो लोगो को गिरफ्तार किये जाने के कुछ दिनों बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी इलाके में उनके किराए के आवास से दो हथगोले बरामद किये हैं| पुलिस ने कहा कि उनके आवास पर मानव रक्त के निशान भी पाए गए हैं|
शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी पुलिस ने बताया कि उनके आवास से मानव रक्त के निशान भी मिले हैं| दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आतंकवादी संगठनो से सम्बन्धो और जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में जगजीत सिंह उर्फ़ “जग्गा”(29) और नौशाद को ब्रहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था|
दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया की आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया| जिसने उन्हें 14 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया हैं| दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान हुए खुलासो के बाद दोनों आरोपी पुलिस दल को भलस्वा डेयरी स्थित श्रद्धानन्द कालोनी में अपने किराए के मकान में लेकर गए|
जहाँ से हथगोले बरामद किये गए उन्होंने कहा एफएसएल (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) दल को मानव रक्त के निशान भी मिले हैं| पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और 22 कारतूस बरामद किये गए थे| इसने कहा था कि जग्गा कनाडा में रह रहे एक खालिस्तानी आतंकवादी से सम्बन्ध होने का संदेह हैं|
पुलिस ने बताया था कि नौशाद आतंकवादी संगठनो ‘हरकत उल अंसार’ से जुड़ा हैं| इसने कहा था की जगजीत कुख्यात ‘बंबीहा’ गिरोह का सदस्य हैं| और उसे विदेश में रहने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं|
पुलिस ने कहा था कि उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था|