जनपद सिद्धार्थनगर के वीआईपी विधानसभा क्षेत्र इटवा के भाजपा बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा छोडकर सपा में शामिल होने वालों में अब और नाम जुड गया है। जिससे भाजपा को एक झटका लगा है।
जानकारी के अनुसार रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के समक्ष भाजपा के बूथ अध्यक्ष राम लखन विश्वकर्मा, भाजपा कार्यकर्ता राम किंकर विश्वकर्मा, भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन चौधरी ने भाजपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया।
आगे इन लोगों ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तन मन लगा कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में पूरी ताकत लगा देंगे। अपने लोकप्रिय नेता माता प्रसाद पाण्डेय को भारी बहुमत से विजय प्राप्त कराएंगे। पिछड़ों की सच्ची हितैषी समाजवादी पार्टी ही है। पिछड़ों का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए उक्त लोगों ने कहा कि बिना किसी दबाव, लालच के हम लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है।
भाजपा की घोर जनविरोधी नीतियां और स्थानीय पदाधिकारियों की उपेक्षापूर्ण रवैया ही अब तक देखते आए हैं। सदस्यता ग्रहण करते समय महासचिव समाजवादी पार्टी इटवा अब्दुल लतीफ, वेद प्रकाश मिश्रा, राम चंद्र पाठक, अहमद अली, राज कुमार मिश्र, अजय यादव, संदीप द्विवेदी आदि समाजवादी पार्टी के लोग मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर से राजेश शास्त्री की रिपोर्ट बी न्यूज