लंभुआ/सुल्तानपुर:
प्रदेश अध्यक्ष उप्र०श्री प्रभात कुमार सिंह का आमरण अनसन का आज सातवा दिन अनसन रहा जारी
जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर और जनपद कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के बिगड़ते स्वास्थ से चिंतित होकर अनसन तोड़ने के लिये कई बार आग्रह किया
किन्तु प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात सिंह ने किया साफ इंकार , कहा अंतिम स्वाश तक अपना संकल्प पूरा करने के लिये बचन बद्ध हूँ
जब तक लंबित समस्याओं का निस्तारण नही होता औऱ क्षेत्राधिकारी लम्भुआ द्वारा धरना स्थल पर आकर पदाधिकारियों से कठोरता पूर्वक बर्ताव के लिये खेद प्रकट नहीं किया जाता तब तक यह अनसन चलता रहेगा
क्योंकि अब प्रदेश में लोकतन्त्र है या तानाशाही इसे शासन प्रशासन को बताना होगा
सुल्तानपुर शासन प्रशासन यदि लोक तांत्रिक तरीको को न स्वीकार करे तो जनता को विवस होकर कोई दूसरा विकल्प तलाशना पड़ेगा
ऐसे उदासीन अधिकारियों के मनमानी के कारण उग्र प्रदर्शन और आंदोलन होता है
प्रदेश सरकार इस मामले को अनदेखा करके बहुत बड़ी भूल कर रही है
इस जनपद का अधिकांश किसान शासन प्रशासन से असन्तुष्ट है
प्रदेश भर में संगठन से जुड़े किसान पदाधिकारियों से समीक्षा की जा रही है और जो आंकड़े अभी तक सामने आये है उनसे साफ पता चलता है की प्रदेश भर के अधिकांश किसान और पदाधिकारी मौजूदा शासन प्रशासन से असन्तुष्ट है
इसका दूर गामी परिणाम सत्ताधारी दल को उठाना होगा
प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह के आमरण की जानकारी संपूर्ण प्रदेश कार्यकारणी को है
अधिकारियों की उदासीनता से नाराज प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी और उनके जनपद से जुड़े पदाधिकारी किसान एवं कार्यकर्ताओ द्वारा एक तिथी तय करने पर वार्ता चल रही है
तय तिथि पर प्रदेश के अन्य कई जनपदों से पदाधिकारी कार्यकर्ता और किसान बड़ी संख्या में जनपद सुल्तानपुर की ओर कूच करेंगे
जनपद सुल्तानपुर के सभी ब्लाक तहसील पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है
सभी किसानों कार्यककर्ताओ को तय तिथि पर इकठ्ठा होने का आव्हान कर दिया है
अब शासन प्रशासन तय करे उसे लोकतांत्रिक तौर तरीके से सुनना है या अन्य विकल्प भी संगठन विवस होकर चुनने पड़ेंगे
यदि जल्द ही अनसन नही समाप्त हुआ तो एक निश्चित तारीख तय करके एक साथ राजमार्ग और रेल मार्ग को जाम किया जायेगा
यदि सुल्तानपुर शासन प्रशासन हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल रहा है तो हम दूसरा विकल्प चुनेंगे
उक्त प्रकरण की चेतावनी और पूर्व लिखित सूचना जिला अध्यक्ष श्री गिरीश पांडेय द्वारा लिखित रूप से प्रेषित कर दी गई है
अनसन पर बैठे पदाधिकारी तहसील महासचिव लम्भुआ श्री राजपति तिवारी ब्लाक सचिव बिनोद श्रीवास्तव और कार्यकर्ता अजीज अली 4 पदाधिकारी अनसन पर बैठे है
जबकि धरने में प्रति दिन सैकड़ो किसान दूर दराज से हिस्सा ले रहे है और प्रदेश अध्यक्ष की खराब होती तबियत से सभी आक्रोशित है
आज सातवे दिन स्वास्थ महकमे द्वारा धरना पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की जांच कराई गई
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का ब्लड प्रेशर स्तर एवं शुगर स्तर गिरता जा रहा जिससे सभी किसान चिंतित और आक्रोशित है
मौके पर मौजूद रहे राम लवट पाल तहसील सरक्षक लम्भुआ ,जिला महासचिव अमरेंद्र सिंह मण्डल अध्यक्ष अयोध्या आनंद प्रताप सिंह,संतोष सिंह,मंजूर अली,राम अनुज यादव,राधेश्याम पाल, आशीष श्रीवास्तव, कल्लू मिश्रा, अजय,धीरेंद्र तिलक धारी यादव,रोहित बाबा,हवलदार ,ओम प्रकाश ,माता फेर पाल आदि ने उपस्थित रहकर अनशन को बल प्रदान किया
🌏 *बी न्यूज* 📡 से संदीप पांडेय की रिपोर्ट