मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन, 500 जोड़े ने लिए सात फेरे

तरुण कुमार। बी न्यूज बुलंदशहर  

बुलंदशहर की नुमाइश मैदान में उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से आयोजित सामूहिक विवाह आयोजन में लगभग 500 जोड़े एक दूसरे के साथ दांपत्य जीवन में बंधे। वहीं 500 जोड़े में से 100 जोड़े ने मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह किया। सरकार की तरफ से नव दंपतियों को ₹31000 कैश और ₹20000 का घरेलू सामान भी दिया गया।

प्रतिवर्ष इसी तरह से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से समाज के चिन्हित गरीब व पिछड़े लोगों को दांपत्य जीवन में बंधने के लिए सरकारी सहायता की जाती है जिसमें उनके विवाह से लेकर रिश्तेदारों के खान पान की पूरी व्यवस्था और विवाह में लगने वाले सभी सामानों और आवश्यक जीवन यापन की वस्तुओं को भी सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। पूरे देश में इस कार्य की काफी प्रशंसा होती है और इस दिन सभी चिह्नित लोगों का विवाह संपन्न कराकर उन्हे दांपत्य जीवन की सौगात दी जाती है।

गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले लोग शासन के द्वारा चलाई जा रही सामूहिक विवाह योजना को बेहद लाभकारी बता रहे हैं।

बुलंदशहर में ना सिर्फ नव दंपतियों को शासन की ओर से धनराशि और उपहार दिए गए बल्कि नव दंपतियों की ओर से विवाह समारोह में शामिल होने वाले रिश्तेदारों को भी शासन की ओर से लजीज भोजन कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन मे 8 जोड़ों का हुआ विवाह

इस कार्यक्रम में जिले के तमाम बड़े अधिकारी प्रमुखता से मौजूद रहते हैं और अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नौ दंपतियों को अपना आशीर्वाद और तमाम आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराते हैं।

Leave a Comment