धनपतगंज सुल्तानपुर / राम कृष्ण पांडेय
आज शनिवार के दिन23 अक्टूबर दोपहर 1बजे हर्ष पीजी कालेज देहली बाजार सुल्तानपुर में दोपहर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 271 करोड़ रुपए का मेडिकल कॉलेज के साथ 126 योजनाओं का का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित करते कहा यह योजनाएं सुल्तानपुर की जनता के लिए दिवाली का उपहार है,।
वही पुरानी सरकारों पर तंज कसते हुए परिवारवाद, वंशवाद, क्षेत्रवाद,और जातिवाद, का आरोप लगाया,। योगी आदित्यनाथ ने गुंडे, मवाली,व भ्रष्टाचारियों को सचेत भी किया।
कहा किसी भी तरीके से गुंडे, मवालीओं भ्रष्टाचारियों की मनमानी सही नहीं जाएगी या तो वह सुधर जाएं यह तो क्षेत्र छोड़ दें क्योंकि गाड़ी कभी भी पलट सकती है बुलडोजर हमेशा तैयार है।
जनता से एक बार फिर भाजपा को वोट करने की अपील भी की, वही जिले की सांसद महोदय संजय मेनका गांधी ने माननीय मुख्यमंत्री को स्वागत कर संबोधित करते हुए जिले के लिए 3 तीर्थ स्थलों व चीनी मिल को बड़ा करने और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने की मांग की,, माननीय मुख्यमंत्री जी सांसद महोदया के इस मांग को जल्द ही शुरू करने का आश्वासन भी दिया।,
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन पर समर्थकों ने जय श्री राम वंदेमातरम भारत माता की जय के नारों से पूरा पांडाल गूंज उठा। वहीं मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हुए जय श्री राम के नारे लगाए।