मोतिहारी
मोतिहारी से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
मोतिहारी का एक युवक जो पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी के लिए काम कर रहे एक युवक को STF ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया हैं| जिसका आवासीय पता मोतिहारी बताया जा रहा हैं|
जिसके बाद मोतिहारी पुलिस की बेचैनियाँ अब बढ़ गई हैं| गिरफ्तार युवक घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर कसावा गांव का रहने वाला गुड्डू गिरी बताया जा रहा हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें की पाकिस्तान ख़ुफ़िया एजेंसी के लिए काम करने का आरोप जिस युवक पर लगा हैं| वो अभी STF के गिरफ्त में हैं|
तो दूसरी तरफ सूचना मिलते ही मोतिहारी पुलिस युवक के आवासीय पता तलाशने में लग गई हैं| और गुड्डू की पहचान के लिए पुलिस कभी तुरकौलिया थाना क्षेत्र में जाती है| तो कभी दूसरे थाना क्षेत्र में पहुंच जाती हैं|
इसी क्रम में आज सुबह मोतिहारी पुलिस ने युवक के घर का पता ढूढ़ लिया हैं| जो घोड़ासहन थाना क्षेत्र श्रीपुर कसावा गांव के शंभू गिरी का पुत्र गुड्डू गिरी हैं| गिरफ्तार युवक की पूरी जानकारी इकठ्ठा करने में मोतिहारी पुलिस जुटी हुई हैं|
बताया जा रहा हैं कि सिलीगुड़ी के जलपाईगुड़ी से एसटीएफ ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं| केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तार युवक बागडोगरा,सुकना सहित सैन्य इकाइयों से सूचना व फोटो इकठ्ठा कर पाक ख़ुफ़िया एजेंसी ISI को दे रहा था| बताया जा रहा हैं कि गिरफ्तार युवक की सूचना केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी को मिली थी|
जिसके बाद एसटीएफ ने उसके टावर लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार किया हैं| वहीँ इस मामले में गुड्डू की मां का साफ़ कहना हैं की उसका बेटा निर्दोष हैं|और वह बाहर रहकर ट्युसन पढ़ाता हैं| और रिक्सा चलाकर दो पैसे कमाता हैं| घर की माली हालत भी ठीक नहीं हैं| गुड्डू घर का इकलौता बेटा हैं| जिनकी तीन बहनें हैं|
बताया जा रहा हैं कि पिछले तीन साल से गुड्डू सिलीगुड़ी में ई-रिक्सा चलवाने का काम कर रहा हैं| और इसी बीच उसका कनेक्सन पाकिस्तान से हो गया हैं|