बी न्यूज़ / कृष्ण पाटीदार
मेरठ। एक युवक ने अपनी पत्नी की बलकटी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी है।घटना थाना भावनपुर क्षेत्र के किनानगर गांव की है। जहां एक महिला की बलकटी से काटकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि हत्या का आरोप पति पर है। वहीं इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला अपने पति के साथ मायके में रह रही थी।
महिला सिपाही के पति ने दिया खूनी वारदात को अंजाम
परिजनों के अनुसार रात में किसी बात पर पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद दोनों कमरे में बंद हो गए थे। आज सुबह बंद कमरे से खून की धार निकली रही थी। कमरे के दरवाजे भीतर से खुले हुए थे और महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। परिजनों ने इसकी जानकारी पहले ग्राम प्रधान को दी। उसके बाद ग्राम प्रधान ने थाना भावनपुर पुलिस को फोन पर महिला की हत्या की सूचना दी।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गुरुवार देर रात में पति ने वारदात को अंजाम दिया होगा और फिर फरार हो गया। भावनपुर पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
बने रहे हमारे साथ इसी तरह संवाददाता/कृष्ण पाटीदार मो, 7223950632