सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जनपद मे युवती को जिन्दा जलाने के चर्चित मामले मे जेल मे निरुद्ध दो आरोपियो को कोर्ट से जमानत नही मिल पाई है|
जिला जज संतोष राय ने अपराध को गम्भीर मानते हुये शनिवार को दोनो दोनो आरोपियो की जमानत अर्जी खारिज कर दी है|
मामले मे नामजद दो आरोपी अभी भी फ़रार है|
नमस्कार दोस्तो मैं दुर्गेश तिवारी आप सब देख रहे हैं B News (सच वही जो हम दिखाये)
बता दे की मामला बल्दीराय थाने के ट्डरसा मजरे येन्जर से जुडा है|
गाव निवासी प्रदीप सिंह की गाव के ही जगबरन यादव से रंजिश चल रही है|
21 सितम्बर 2020 को प्रदीप सिंह की पुत्री श्रद्वा सिंह हैंडपम्प पर पानी भर रही थी |
तभी वहा अचानक पहुचे आरोपी जगबरन यादव गाव के पडोस परसौली मजरे येन्जर निवासी सुभाष सिंह चौहान, जयकरन चौहान, व महन्थ पहुचा और श्रद्वा को पकडकर उसके हाथ पैर व मुह बाध दिया|
इसके बाद आरोपियो ने श्रद्वा के उपर केरोसीन डालकर आग लगा दी थी|
गम्भीर रूप से झुलसी श्रद्वा को जिला अस्पताल ले जाया गया|
जहा चिकित्सकॊ ने हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफ़र कर दिया था
उसी दिन देर शाम इलाज के दौरान श्रद्वा की मौत हो गई थी|
पुलिस ने मृतक की माँ अर्चना सिंह की तहरीर पर आरोपी जगबरन यादव, सुभाष सिंह चौहान, जयकरन चौहान व महन्थ के खिलाफ हत्या समेत कई गम्भीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया था|
आरोपी सुभाष सिंह चौहान, व जयकरन चौहान पिछले दिनो से जेल मे निरुद्ध है|
जबकी आरोपी जगबरन यादव व महन्थ अभी भी फ़रार चल रहे हैं|