यूक्रेन
यूक्रेन से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और दो बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई| यह जानकारी यूक्रेन की पुलिस ने दी हैं|
यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख ईहोर क्लेमनको ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैं| जान गवाने वाले लोगो में से 9 लोग हेलीकाप्टर में सवार थे|
मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि हेलीकाप्टर दुर्घटना में गृह मंत्री डेनिस मोनास्टीसर्कि और उप मंत्री किरिलो टिमोचेंको की मौत हुई हैं| अधिकारियों ने पहले बताया था की 10 बच्चों सहित 22 लोग घायल हुए हैं|
हेलीकाप्टर किंडरगार्टन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ| यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख के हवाले से बताया कि विमान कीव से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में ब्रोवेरी शहर में गिरा जबकि बच्चे और कर्मचारी बालवाड़ी के अंदर थे|
पुलिस अधिकारी ने बताया की मारे गए लोगों में आंतरिक मंत्री डेनिस मोनास्टीसर्कि और उनके डिप्टी मंत्री शामिल हैं| वहीं क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि सभी छात्रों और कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकाल लिया गया हैं|
उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल पर पुलिस और चिकित्सक काम कर रहे हैं|