जयसिंहपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय महिला दिवस एवं भारत की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी की महिलाओं द्वारा महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन जयसिंहपुर विधानसभा के राघवपुर गांव में आयोजित किया गया।
महिला घेरा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन पार्टी की महिला सभा जिलाध्यक्ष शारदा यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस मौके पर शारदा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं से संबंधित अपराधों की बढ़ोतरी को गंभीर बताया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने कहा, कि सरकार को जो न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात करके जनता को गुमराह कर रही है।
वो अब किसान समझ चुके हैं। कुछ चंद किसानों को बहला फुसलाकर उनसे बेहतर खरीद होने की बात का कहलवाई जा रही है,
आज राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकत्रियों यह शपथ ले रही हैं।कि हर हाल में 2022 में योगी सरकार हटाना है।
सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर महिलाएं पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर भागीदारी कर रही हैं। और हर क्षेत्र में जाकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
इस मौके पर पदाधिकारी हौसिला यादव, सूर्यालाल, राम मूरत, गौतम वर्मा सहित भाग्यमती बेगम, रीना यादव, विद्या यादव,सावित्री यादव,शिवकुमारी गुप्ता, पूजा माली, रेखा,पूनम समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।