झाँसी
झाँसी से कपिल कुमार की रिपोर्ट बी न्यूज
गुरसरांय में 27 मार्च मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने जेवरात सहित घर में 5 किलो देशी घी उड़ाकर रफू चक्कर हो गए। इस घटना को लेकर गृहस्वामी चंद्रभान बेलदार हीनलाल निवासी महादेव ढावा के पीछे गरौठा रोड़ गुरसरांय थाना गुरसरांय निवासी ने थाना प्रभारी गुरसरांय को दी|
तहरीर में बताया कि 27/28 मार्च 2023 की रात 2 बजे लगभग उसके मकान के ऊपर से कोई अज्ञात चोर आया और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए|
उसमें सोने का मंगलसूत्र, सोने की मनचली, सोने की झूम के करीब 2 तोला सोने के जेवर और चांदी की पायल सोग्राम की और 6 बिछिया चांदी सहित घर में रखे 5 किलो देशी घी का डीब्बा उठाकर ले गए|
और पीड़ित उस समय अपने बगल वाले कमरे में सो रहा था। आज पीड़ित चंद्रभान ने तहरीर थाना गुरसरांय में लिखा है। जिस पर गुरसरांय पुलिस ने स्थलीय दृश्य देखा। लेकिन समाचार लिखे जाने के समय तक मुक्द्दमा पंजीकृत नहीं हुआ था।