सप्लाई इंस्पेक्टर की सड़क हादसे मे मौत घर में मचा कोहराम।

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद से दुर्गेश तिवारी की रिपोर्ट बी न्यूज़

प्रतापगढ़ में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर की शुक्रवार दोपहर एक बस चालक ने जान ले ली। इस हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।

ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से 20 से अधिक गाँवो में छाया अंधेरा

पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि गोविंदपुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता रानीगंज प्रतापगढ़ जिले में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।
शुक्रवार को वह घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर सोरांव इलाके में पहुंचे कि प्रतापगढ़ से आ रही एक निजी बस ने सामने से ही जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे हादसे में अशोक कुमार गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। शोर मचने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सड़क हादसे मे पांच की मौत , बारात से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से अशोक कुमार गुप्ता को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा। इधर उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
अस्पताल के डॉक्टरों ने अशोक कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। तब अस्पताल पहुंची उनकी पत्नी को जैसे ही मौत की खबर मिली वहीं फफक पड़ी। बच्चों और रिश्तेदारों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Comment