हिमांचल प्रदेश
हिमांचल प्रदेश से बी न्यूज़ की रिपोर्ट
हिमांचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए आज (12 नवम्बर)सुबह 8 बजे से वोटिंग आरम्भ होकर शाम 5 बजे तक चली | मिली खबर के अनुसार आप को बता दे की चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार,शाम पांच बजे तक 65.50 प्रतिशत मतदान हुआ |
चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक सबसे अधिक हिमांचल प्रदेश के सिरमौर में 69.67 प्रतिशत मतदान हुआ |
वही किन्नौर में सबसे कम लोगों ने अपने मत का उपयोग किया जहां कि 62 प्रतिशत मतदान हुआ |
वही इसी बीच राज्य के चंबा जिले में चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाधन पोलिंग बूथ पर शनिवार (12 नवम्बर) को 105 साल की महिला नारो देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और ग्राम पंचायत कोहाल के बूथ क्रमांक 122 पर एक अन्य 112 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने लढ़ान में वोट डाला|
मिली खबर के अनुसार आप को बता दे कि प्रदेश की 68 सीटों पर एक ही चरण में हो रहे चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं |इसी के साथ चुनाव परिणाम 8 दिसम्बर को जारी किये जायेंगे |
दरअसल प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं | इनमे से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं | केवल यही नहीं इसके अलावा कुल 38 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे |