श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सदफ फैक्ट्री के पीछे जंगल से, मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से चोरी की 15 मोटर साइकिल, 01 स्कूटी, 02 इंजन व 01 चेचिस बरामद की गई।
संक्षिप्त विवरणः-
आज दिनांक 06.07.2021 को उ0नि0 राम मोहन सिंह मय हमराही हे0का0 ओम प्रकाश , हे0का0 संतोष पाल सिंह , हे0का0 पातीराम मौर्या , हे0का0 ज्ञान सिंह , का0 गिरीश कुमार व का0 यशवीर सिंह संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान अचलगंज तिराहे पर मौजूद थे। तभी जरिये दूरभाष मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 बृजेश कुमार मय हमराह का0 अभिषेक व उ0नि0 प्रेम नारायण सरोज मय हमराह का0 पंकज कुमार अचलगंज तिराहे पर पहुँचे तो सदफ फैक्ट्री के पीछे जंगल से, मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से चोरी की 15 मोटर साइकिल, 01 स्कूटी, 02 इंजन व 01 चेचिस बरामद की गई। । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 531/2021 धारा 420/379/411//413/414/473 भादवि का पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. अंकित वर्मा पुत्र प्रताप नरायन वर्मा निवासी बन्थर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 21 वर्ष
2. अर्पित यादव पुत्र राकेश यादव निवासी बन्थर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 20 वर्ष
3. अनूप पाल पुत्र धन्नू पाल निवासी बन्थर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 22 वर्ष
4. मनीष धानुक पुत्र गुड्डू नि0 पुरानी बाजार रामनगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र 22 वर्ष
5. प्रदीप यादव पुत्र रामबाबू नि0 नर्वदा खेडा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव उम्र 19 वर्ष
6. पंकज कुमार पुत्र रमेश नि0 रघुनाथ खेडा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 24 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1. 15 मोटर साइकिल
2. 01 स्कूटी ग्रे कलर
3. 02 इंजन खुला/कटा हुआ
4. 01 चेचिस खुली हुई ।
गिरफ्तार करनें वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह
2. उ0नि0 राम मोहन सिंह
3. उ0नि0 प्रेम नारायण सरोज
4. उ0नि0 बृजेश कुमार
5. हे0का0 ओम प्रकाश
6. हे0का0 सन्तोष पाल
7. हे0का0 ज्ञान सिंह
8. हे0का0 पातीराम मौर्या
9. का0 गिरीश कुमार
10. का0 यशवीर सिंह
11. का0 अभिषेक यादव
12. का0 पंकज कुमार