मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश से आर. के. अहिरवार की रिपोर्ट बी न्यूज
दमोह के फुटेरा वार्ड में बीजेपी की विकास यात्रा पहुंची, कार्यक्रम के दौरान अचानक एक गाय भीड़ में घुस गई | जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, इसमें गाय ने कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। एक महिला को ज्यादा चोट आई है, जो बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाई गई है।
बाकी घायलों को अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं। वहीं कुल तीन घायल महिला अस्पताल पहुंची है। बाकियों को हल्की फुलकी चोट आई है, जो अस्पताल नहीं आए। कुल 8- 10 लोग घायल हुए है प्रत्यक्षदर्शी भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि वह मंच से भाषण दे रहे थे इसी दौरान एक बच्चे के पीछे एक गाय दौड़ती हुई आई। लोगों ने गाय को वापस भगाया, लेकिन अचानक गाय पलटी और तेजी से दौड़ते हुए भीड़ में घुस गई।
इस दौरान उसने कई लोगों को घायल किया है, जिसमें महिलाएं ज्यादा घायल हुई है। एक महिला बेहोश है और कई महिलाएं घायल है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।