उन्नाव
उन्नाव से राजेन्द्र कसेरा की रिपोर्ट बी.न्यूज़
- भारतीय जनहित महासभा ने कराया पुनीत कार्य तो राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद।
असोहा। भारतीय जनहित महासभा द्वारा यूपी के जनपद उन्नाव के असोहा ब्लॉक के पहासा में आयोजित सर्वसमाज सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जब 11 वर वधुओं ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा कर एक दूसरे का दामन थामा तो संस्था के इस पुनीत कार्य की जमकर तारीफ हुई।
पहासा ग्राम में शादियों को लेकर संस्था द्वारा विशेष तैयारियां की गई थी तो मंच के ठीक दाई तरफ लाल जोड़े में अपने होने वाले पिया के साथ सजी बैठी दुल्हन इस कार्यक्रम की सार्थकता को बयां कर रहीं थीं।वही कार्यक्रम में 11 जोड़ो के परिवारों के अलावां उनके रिश्तेदारों व अन्य बारातियों के लिए पांडाल भी सजाया गया था। शादी में वधुओं को उपहार भी देने की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि संसदीय एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने नव विवाहित जोड़ो के सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही शादी के प्रमाण पत्र भी वर वधुओं को प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि सरकार तो ऐसे विवाह कराती ही है पर भारतीय जनहित महासभा का ये सामूहिक विवाह कार्यक्रम अति प्रसंसनीय है। उन्होंने अपने पूरे भाषण में संस्था की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने मीडिया कर्मियों से ऐसे आयोजनों को अपने समाचार पत्रों व चैंनलों में प्रमुखता से स्थान देने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि उससे अन्य लोगो को भी ऐसे कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान अंगवस्त्र व लेखन सामग्री भेंट कर किया गया जिसमें प्रमुख रूप से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक शीतल प्रसाद कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश चौधरी उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र प्रवक्ता सुनील सिंह कोषाध्यक्ष अमित आर्या प्रचार प्रसार मंत्री सुजीत धानुक व हर्षित श्रीवास्तव बीरेन्द्र कुमार शशिकांत शुक्लाअंकित कुमार अमरेश सिंह साहित्य शुक्ला के अतिरिक्त अंकित शुक्ला के अतिरिक्त अमित दीक्षित सुधीर अवस्थी धर्मेंद्र संजय पाल आदि रहें|
सर्व समाज सामूहिक विवाह के आयोजन के बारे में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनोद मौर्या ने बताया कि भारतीय जनहित महासभा द्वारा 2011 से सामूहिक विवाह की शुरुआत हुई थी जिसका उद्देश्य दहेज प्रथा को समाप्त करना था। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था द्वारा करीब 300 शादियां कराई जा चुकी हैं।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष विनोद मौर्या मंडल अध्यक्ष शिव चन्द्र कुशवाहा राजेन्द्र मौर्या ग्राम प्रधान पहासा नंदलाल कुशवाहा आत्मा राम दिवाकर सोनी कुलदीप कुशवाहा मनोज यादव देवेंद्र मौर्या राजकुमार अवधेश कुशवाहा विधायक अनिक सिंह प्रतिनिधि संतोष सिंह भरत सिंह कुशवाहा संजय मौर्या के टी कुशवाहा डॉ बीबी सिंह।