सुल्तानपुर में 240 उद्यमियों ने 22 सौ करोड़ का एमओयू की साइन

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर से सुशांत सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

 

जनपद सुल्तानपुर में 240 उद्यमियों ने 22 सौ करोड़ का एमओयू साइन किया जिससे 15000 लोगों को मिलेगा रोजगार जिसमें 140 उद्यमियों ने 7अरब 83 करोड़ का एमओयू केवल लघु उद्योग भारती के बैनर तले उद्यमियों ने साइन किया।

लघु उद्योग भारती एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के कैंप कार्यालय पर आज 8 उद्यमियों ने 33 करोड़ का एमओयू साइन किया जिससे 421 लोगों को रोजगार मिलेगा। 8 लोगों का फार्म जिला उद्योग केंद्र कार्यालय सुल्तानपुर भेजकर ऑनलाइन करा दिया गया है।
लघु उद्योग भारती के संयोजक एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री त्रिपाठी ने बताया कि आज विभांशु चौरसिया आयल मिल के लिए 5करोड़ का एमओयू साइन किया रमेश मोदनवाल ने प्लास्टिक रीसायकल उद्योग के लिए चार करोड़ का एमओयू साइन किया निखिलेश मोदनवाल टाइल्स उद्योग के लिए 10करोड़ का साइन किया|

बालकृष्ण मोदनवाल ने नूडल्स के लिए 5 करोड़ एमओयू किया श्रीनाथ आयल मिल के लिए 5 करोड़ का एम ओ यू तथा पवन गुप्ता मुर्गा पालन एवं अंडा उद्योग के लिए दो करोड़ का साइन किए। लघु उद्योग भारती के संयोजक भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि जनपद का 750 करोड़ का टारगेट था निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 22 अरब का एमओयू साइन हुआ है जिसमें केवल लघु उद्योग भारती व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले ही 783करोड़ शाइन हुआ।

लघु उद्योग भारती के संयोजक भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि कुल 240 उद्यमियों ने मिलकर लगभग 22 अरब का एमओयू साइन किया है जिसमें 140 उद्यमियों ने लघु उद्योग भारती के बैनर तले 7अरब 83 करोड़ का एमओयू साइन किया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि एमओयू साइन होने के उपरांत अब हम सबको मिलकर उद्योग लगे इसके लिए प्रयास करना है।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव ने कहा जनपद सुल्तानपुर में कुल 22 अरब का एमओयू साइन हुआ है जिसके एक तिहाई से अधिक 7 अरब 83 करोड़ एमओयू लघु उद्योग भारती के संयोजक वह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी की अगुवाई में लगे शिविर में उद्यमियों ने साइन किया।

Leave a Comment