गरीबों के पेट पर लात मारती थीं सरकारें: योगी

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद से बी न्यूज़ की रिपोर्ट

प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारें गरीबों के पेट पर लात मारती थीं। उनकी नीयत प्रदेश के विकास को लेकर सही नहीं थी। पांच साल में सपा ने सिर्फ 18 हजार गरीबों को आवास दिया जबकि भाजपा ने साढ़े 43 लाख आवास दिए। सपा ने अपने कार्यकाल में मथुरा, काशी और अयोध्या में कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनाने का काम किया।

मुख्यमंत्री बुधवार को पट्टी के तरदहा में भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह(मोती सिंह) के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सैफई में न राग, न रंग, न भाव और न भाषा फिर भी सपा सरकार में महोत्सव मनाया जाता था। भाजपा सरकार में अयोध्या में दीपोत्सव, वृंदावन में रंगोत्सव, काशी में देव दीपावाली और प्रयागराज में भव्य व दिव्य कुंभ आयोजित किया जाता है। सपा सरकार में पांच साल में 700 दंगे हुए। बसपा सरकार में 364 जबकि भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ।

न्याय के मंदिर में गरीबों के साथ होता है अन्याय

सपा के लोग नाम के समाजवादी हैं लेकिन काम आतंकवादी का है। दंगा, कर्फ्यू और भय पैदा करना ही इनका काम है। योगी ने कहा कि सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर अवैध बूचड़खाने बंद कराए। गोमाता को कटने नहीं देंगे और फसल का नुकसान भी नहीं होने देंगे। दस मार्च के बाद आवारा पशु नहीं दिखेंगे। प्रधानमंत्री ने इसका ऐलान भी कर दिया है।

Leave a Comment