सुलतानपुर:
सामाजिक संस्था यूनिक फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर निराला नगर स्थित मैदान में पौधरोपण किया और संस्था के सभी सदस्यों ने एक एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की मुहिम चला रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष अनुज विश्वकर्मा ने कहा कि घने जंगलों को काटा जा रहा है। जिससे लगातार धरती का तापमान बढ़ रहा है। पर्यावरण में बढ़ता प्रदूषण हम सबको प्रभावित कर रहा है। नई पीढ़ी को इसका ध्यान रखते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए। साथ ही लोगों को भी पौधरोपण के लिए जागरुक करें।
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
सामाजिक संस्था यूनिक फाउंडेशन की ओर से रविवार को नगर के दीवानी मोड़ चौराहे पर यातायात नियम जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में ट्रैफिक पुलिस का विशेष योगदान रहा। यातायात प्रभारी अनूप कुमार सिंह के द्वारा समाज के लोगों, उनके परिजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु अनुरोध किया गया और की साथ ही सड़क सुरक्षा से सम्बंधित पम्फलेट वितरित किये गए एवं आकस्मिक टोल फ्री नम्बर 1090, 112, 108 आदि के बारे में जानकारी दी गयी।सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों को जानकारी देते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करने को कहा। संस्था के अध्यक्ष अनूप मिश्र द्वारा मोटर साइकिल चालकों को हेलमेट वितरित किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक यातायात सत्यप्रकाश व यूनिक फाउंडेशन के अनूप मिश्रा, विकास, विमल, अमन व आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।