आरोपी आफताब की कोर्ट में पेशी,ढेर सारा सिम करता था इस्तेमाल|

दिल्ली

दिल्ली से बी न्यूज़ की रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस के लिए श्रद्धा का शव के टुकड़े बरामद न होना परेशानी का सबब बनता जा रहा हैं| अब ऐसे में महरौली पुलिस के साथ साथ पुरे दक्षिण जिले की पुलिस को तलाशी अभियान में लगा दिया गया हैं|

पुरे दक्षिण जिले की थाना पुलिस ने बुधवार सुबह ही अभियान शुरू कर दिया था| और देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा | पुलिस आरोपी को साथ लेकर जंगल में गई थी| लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी | पुलिस ने बुधवार को जंगल के सभी रास्ते बंद कर दिए थे|और जंगल के हर रास्ते पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया था |

मिली खबर के अनुसार आप को बतादें की जंगल में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा हैं | पुलिस अधिकारियों के अनुसार जंगल में जंगली जानवरों के अवशेष भी मिल रहे हैं| घना होने के कारण जंगल में सबसे ज्यादा जानवर हैं| अब ऐसे में पुलिस को जानवरों की हड्डियों में अंतर करना मुश्किल हो रहा हैं|

अभी तक श्रद्धा का सिर व धड़ बरामद नहीं हुआ हैं | और आरोपी ये बता रहा हैं कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े महरौली के जंगल में ही फेंके हैं| हालांकि पुलिस अधिकारियों को ये भी आशंका हैं कि आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कही और फेके हैं |

आरोपी की कोर्ट में पेशी आज

देशभर में चर्चा के विषय बन चुके श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पुलिस रिमांड आज यानी गुरुवार को ख़त्म हो रहा हैं | उसे आज अदालत में पेश किया जायेगा और पुलिस उसका रिमांड बढ़ाये जाने की अपील भी करेगी दिल्ली पुलिस आफताब को साकेत कोर्ट में 10 बजे के बाद कभी भी पेश कर सकती हैं |

जहां उसका पुलिस रिमांड कम से कम एक हफ्ते के लिए बढ़ाये जाने का आग्रह अदालत से किया जायेगा| इसके लिए बेहद अहम् है कि दिल्ली पुलिस यह बताये कि आफताब के खिलाफ उनके पास अब तक क्या क्या सबूत उनके पास इकट्ठे हुए हैं | और यह भी बेहद अहम् होगा कि पुलिस आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ क्या – क्या दलील पेश करती हैं|

आफताब ने बना लिया था 20 से ज्यादा गर्लफ्रेंड

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की 20 से ज्यादा गर्लफ्रेंड थी ये सभी बंबल डेटिंग एप्प से बनी थी | इनमे से ज्यादातर गर्लफ्रेंड उसके घर आ चुकी हैं | और इनमे से ज्यादातर गर्लफ्रेंड से उनकी नजदीकी संबंध बन गए थे | इसका खुलासा आफताब ने दक्षिणी दिल्ली पुलिस के पूछताछ में किया हैं |

दक्षिण जिला पुलिस ने डेटिंग एप्प बंबल को पत्र लिख दिया हैं | और मैसेज भी किया हैं | और पुलिस ने एप्प से सभी गर्लफ्रेंड की जानकारी मांगी हैं | इन सभी लड़कियों को जल्दी बुलाकर पूछताछ की जा सकती हैं |

Leave a Comment