जीजा बनकर फ़ोन किया खाते से निकाले एक लाख रूपए,साइबर सेल में की शिकायत

आगरा

आगरा से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के आगरा में अगर नाजुक रिश्तों से जुड़ा मामला हो तो व्यक्ति का विवेक काम नहीं करता यह भी पड़ताल नहीं की जा सकती की मांग है कि नहीं ऐसा ही कुछ सिकंदर बाजार के चेतन के साथ हुआ |

साइबर ठग ने जीजा बनकर उनको एक लाख रूपए की चपत लगा दी| चेतन यह भी नहीं समझ पाए की यह आवाज उनके जीजा का है की किसी दूसरे व्यक्ति का हैं| पीड़ित ने बताया की उनके पास मोबाईल पर एक काल आई कॉलर ने जीजा बनकर एक लाख रूपए की मांग की और लिंक भेजने के बारे में कहा अचानक ही जरूरत पड़ गई हैं |

कुछ दिन बाद जरूर लौटा दुंगा चेतन के मन में संसय के भाव उमड़ते इससे पहले ही फर्जी जीजा काल डिस्कनेक्ट कर चुका था | अपनी बहन की सुहाग की इस जरूरत को वास्तविक जान कर चेतन ने लिंक को क्लिक कर दिया इसके साथ ही उसके खाते से एक लाख रूपए निकल गए|

जिस तरह से रकम निकली उसको शक हुआ जीजा के नंबर पर काल किया तो पता चला की जीजा ने उनको काल ही नहीं किया था | फर्जी जीजा उनको भावनाओं में बहा कर उनकी जेब काट चुका था | पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर मामले की शिकायत की हैं | थाने के साथ साइबर सेल को पूरा घटना क्रम बताया हैं |

Leave a Comment