राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिवस का कार्यक्रम हुआ संपन्न

सुल्तानपुर :-


जनपद सुलतानपुर में जनपद न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सचिव सतीश कुमार मगन की देखरेख में विधिक सेवा दिवस अवसर पर सदर तहसील मुख्यालय सुल्तानपुर में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें विधिक सेवाओं के प्रति जन समुदाय को जानकारी दी गई, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर एवं तहसीलदार सदर जितेंद्र गौतम द्वारा बताया गया। कि 9 नवंबर 1995 को विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया था। जिनकी इसके पूर्व विधिक सेवा प्राधिकरण एक परामर्श समिति एवं कानूनी सहायता के रूप में कार्य कर रहा था। सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री आर ए एस आनंद के निर्देशानुसार वर्ष 1998 से 9 नवंबर को प्रत्येक वर्ष विधिक सेवा दिवस के रूप में भारत के प्रत्येक राज्य मुख्यालय जिला मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय पर गठित विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तहसील विधिक सेवा संघ के द्वारा विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जन समुदाय को जागरूक एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाता है, तथा उन्हें विधिक सेवाओं को प्राप्त करने के लिए पात्र व्यक्तियों के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही विधिक साक्षरता शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी सतीश कुमार जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा समस्त जानकारी दी गई।

Leave a Comment