सिक्किम के सड़क हादसे में बिहार के दो जवान शहीद,रक्षा मंत्री ने जताया दुख|

पटना

पटना से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

उत्तर सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई जिसमे सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं| शहीद हुए जवानो में से दो बिहार के भी जवान थे जिनकी इस हादसे में मौत हो गई|

मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि आरा के निवासी नायक प्रमोद सिंह और खगड़िया के निवासी नायब सूबेदार चन्दन कुमार मिश्रा की जान चली गई हैं| दोनों का पार्थिव शरीर बागडोगरा होते हुए पटना एयरपोर्ट लाया जाएगा जिसके बाद उनके पैतृक गांव भेज दिया जायेगा|

बताया जा रहा हैं कि चतेन से सुबह रवाना होकर थान्गू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिलों में शामिल एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया| ट्रक तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय खाई में जा गिरा दुर्घटना गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन से 15 किलोमीटर दूर जेमा 3 में सुबह करीब 8 बजे हुई हैं|

वही इस मामले में सेना ने कहा कि उत्तर सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 16 बहादुर जवानो की जान चली गई| इस हादसे में तीन जेसीओ और 13 सैनिक शहीद हुए हैं|

दूसरी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे में भारतीय सेना के जवानो के निधन पर गहरा दुःख जताया हैं| उन्होंने ने कहा की राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए ह्रदय से आभारी हैं|

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है| हादसे में घायल हुए जवानो की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ|

Leave a Comment