चंदौली: जिले के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम ईशा दुहन से सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह का ज्ञापन कलेक्ट्रेट में डीएम ईशा दुहन से मुलाकात कर सौंपा।
सकलडीहा तहसील प्रशासन के द्वारा जमीन अधिग्रहित करने के लिए 5 गांव के हजारों किसानों को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे को उठाया। चेताया कि अगर मामले की जांच के बगैर किसनों के जमीनों को छीनने का प्रयास किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
सकलडीहा से सपा के विधायक प्रभुनारायण सिंह ने कहा कि तहसील अंतर्गत दिघवट, जमुनीपुर, फेसुड़ा, बरंगा, पंचदेउरा आदि मौजे में कई पीढ़ियों से लगभग दो हजार एकड़ जमीन पर खेती-किसानी करते हुए काबिज चले आ रहे है।
परन्तु तहसील प्रशासन किसानों को प्रताड़ित कर रहा है। कहा कि किसानों पर मुकदमे चलाए जा रहे हैं और उनके भूमि से संबंधित कागजात नहीं दिए जा रहे हैं। यह सब कुछ सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। कहा कि इस मुद्दे कई बार शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया जा चुका है।
इसके बावजूद किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया। इसके साथ साथ सपा के नेताओं ने नहरों की मरम्मत व सफाई का मुद्दा उठाया। कहा कि आवारा पशुओं के चलते किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।निवर्तमान जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि जिले में यूरिया की जबरदस्त किल्लत है।
धान क्रय केंद्रों पर अफरातफरी व्याप्त है। अनिश्चितता, बोरों की कमी को दूर करने की बजाय बिचौलियों के माध्यम से खरीद की जा रही है, जिसे तत्काल रोका जाए और सीधे किसानों की उपज की खरीद हो।
कहा कि इस वक्त जिले में उर्वरक की भारी किल्लत है, जिससे किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस अवसर पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, चंद्रशेखर यादव, दिलीप पासवान, संतोष यादव, नफीस अहमद, सुनील सिंह मुखिया, राजा खान आदि उपस्थित रहे।