बिहार
बिहार से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
बिहार के बोधगया में में तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की जिस महिला की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा अलर्ट जारी किया था उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं|
संदिग्ध महिला चीनी जासूस सोंग शियाओलन को बोध गया थाना में रखकर फिलहाल गया पुलिस पूछताछ कर रही हैं| मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एम.आर.नायक ने भी चीनी महिला के पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की हैं|
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के तरफ से मिली इनपुट के बाद महिला की सरगर्मी से गया पुलिस तलाश कर रही थी| खतरे की गम्भीरता को देखते हुए गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) हरप्रीत कौर ने चीनी महिला को जल्द गिरफ्त में लेने की बात कही थी|
पुलिस हिरासत में जिस महिला को रखा गया हैं| उसकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही हैं| हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद ही तस्वीर साफ़ हो पाएगी| पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का स्केच जारी किया था| पुलिस ने मिडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण साझा किया था|
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला की तलाश क्यों कर रही थी| अधिकारी के मुताबिक़ महाबोधि मंदिर के परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं| इस बीच बिहार के बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को कथित तौर पर चीन की एक महिला से खतरा होने के एलर्ट के बाद सुरक्षा बढाए जाने के बीच विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस घटना को सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया और इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया|
इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नई दिल्ली में संवाददाताओ से कहा यह सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा प्रतीत होता हैं| इसके बारे में मुझे कुछ अधिक जानकारी नहीं हैं|
मैं नहीं समझता की सुरक्षा से जुड़े आयामों पर बात करने का यह सही मंच हैं| गौरतलब हैं कि तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा कोरोना महामारी के दो वर्षो के अंतराल के बाद बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार के बोध गया पहुंचे हैं|