रोचक बातें
रोचक बातें बी.न्यूज़ के साथ
इस धरती पर कई अनमोल चीजे पाई जाती हैं| वैसे तो दुनिया भर में खेती होती हैं| जिसमे फल और सब्जियों के अलावा अनाज सहित कई प्रकार के पौधे उगाये जाते हैं| इनमे कुछ देश या कुछ क्षेत्र विशेष पाए जाते हैं|
आज आप को एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहा हैं| जो पूरी दुनिया में केवल 10 जगह उगता हैं| आप को यह जानकार हैरानी होगी की दुनियाभर में इस अनोखे पौधे की जबरदस्त डिमांड हैं| जी हां हम आप कर रहे है वसाबी पौधे की इस पौधे के बारे में अपने देश के कम लोगों को ही पता हैं|
आपको बतादें की वसाबी की खेती जापान में की जाती हैं| आइये आप को इस अनोखे पौधे के बारे में बताते हैं|
स्वाद और सुगंध की दीवानी हैं पूरी दुनिया
पश्चमी देशों में वसाबी पौधा ‘जापानी हार्सरैडिस’ नाम से मशहूर हैं| इसकी जड़ का उपयोग मसाला बनाने में किया जाता हैं| इसकी जड़ स्वाद में बेहद तीखा होता हैं|
दुनियाभर के लोगों को इसका स्वाद और सुगंध बहुत पसंद हैं| आमतौर पर वसाबी को घिसकर व्यंजनों में डाला जाता हैं| जापानी व्यंजनों में इसका प्रमुख मसाले मसाले के रूप में किया जाता हैं|
जापान के अलावा इन देशो में भी होती हैं खेती|
जापान के वसाबी की बड़े स्तर पर खेती की जाती हैं| जापान के शिमाने प्रान्त इवते सहित कई क्षेत्रो में इसको उगाया जाता हैं| जापान के अलावा यह ओरेगन,अमेरिका,इजराइल,तस्मानिया,ब्रिटिश,कोलंबिया,ताइवान,न्यूजीलैंड,कनाडा,और उत्तरी कैरोलिना में इसको उगाया जाता हैं| हालांकि इन देशों के कुछ क्षेत्रों में ही वसाबी की खेती की जाती हैं|
बिना उर्वरक और कीटनाशको से होती हैं खेती
आमतौर पर कुछ उत्पादक ज्यादा पैदावार पाने के लिए उर्वरको का उपयोग करते हैं| लेकिन वसाबी को शुद्ध रूप में पाने के लिए इसकी खेती में उर्वरक और कीटनाशको का प्रयोग नहीं करते हैं| वसाबी की खेती लम्बी और काफी जटिल होती हैं|
इसे तैयार होने में लगते हैं 2 साल
वसाबी दुनिया भर में जबरदस्त डिमांड हैं| यह बहुत महंगा बिकता हैं| इसे तैयार होने में करीब 2 साल तक का समय लगता हैं| वसाबी के अच्छे और शुद्ध उत्पादन के लिए इसकी बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती हैं| जापान में लोग इसे बहुत पसंद करते हैं|