नेपाल
नेपाल से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
नेपाल के पोखरा में रविवार को यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई| बताया जा रहा हैं कि विमान में 72 यात्री सवार थे| अभी तक कितने लोगों की जान गई हैं| इसका आंकड़ा स्पष्ट नहीं हो सका हैं|
लेकिन 36 शवो को बाहर निकाला जा चुका हैं| इस घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी हैं| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि नेपाल में इससे पहले भी कई बार विमान हादसे हुए हैं|
बीते 12 साल में यहाँ पर 8 बड़े विमान हादसे हो चुके हैं| जिसमे करीब 166 लोगों की जान जा चुकी हैं| इस हादसे का कारण खराब मौसम और पहाड़ो के बीच बनी कठिन हवाई पट्टी बताया जा रहा हैं|
29 मई 2022
तारा एयरलाइंस का विमान हादसे का शिकार हुआ था| इस हादसे में चार भारतीय समेत 22 लोगो की जान गई थी|
यूएस-बांग्ला एयरलाइंस
ये विमान हादसा 2018 में हुआ था| विमान ढाका से काठमांडू जा रहा था| तभी नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया| इस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी| विमान में 71 लोग सवार थे|
24 फ़रवरी 2016
इस दिन तारा एयर फ्लाइट का विमान क्रैश हुआ था| विमान पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरा था| टेकऑफ के आठ मिनट बाद विमान लापता हो गया था| इसके बाद विमान का इसका मलबा दाना गांव के पास पाया गया| विमान में 23 लोग सवार थे कोई नहीं बचा|
2012-:
इस विमान हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी| विमान ने काठमांडू से उड़ान भरी थी| लेकिन तकनिकी समस्या के कारण इसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई| इसी दौरान हादसा हो गया| और सभी की मौत हो गई|
2012-:
अग्नि एयर काडोर्नियर 228 विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी| जोमसोम हवाई अड्डे के पास पहुंचते ही विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था| इसमें 21 लोग सवार थे| हादसे में पायलटों समेत 15 यात्रियों की मौत हो गई थी|
25 सितम्बर 2010
बुद्ध एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया था| जहाज पर सवार सभी 22 लोग जिनमे 10 भारतीय नागरिक भी शामिल थे| सभी मारे गए|
15 दिसंबर 2010
15 दिसंबर 2010 को तारा एयर एक विमान क्रैश हो गया था|टेक-आफ के तुरंत बाद विमान दुर्घटना का शिकार हो गया| चालक दल के तीन सदस्यों सहित जहाज पर सवार सभी 22 लोग मारे गए|
2010 अग्नि एयर फ्लाइट 101 क्रैश
अग्नि एयर फ्लाइट 101 के विमान का संपर्क टूट गया था| यह विमान काठमांडू से उडा था| उड़ान भरने के 22 मिनट बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया| इसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई|