सुल्तानपुर
सुल्तानपुर से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अनूप पाठक ने मकर संक्रांति के पर्व पर जदयू कार्यकर्ताओं और साथियों के साथ मरी माई धाम पर सुंदरकांड पाठ के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया। बीते 4 सालों से इस कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है।
मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तरप्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के साथ, पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन जन तक कैसे पहुँचाया जाय, यह भी सुनिश्चित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सहयोगी अमित कुमार पाठक, नवनीत पाठक मौजूद रहे।
मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश मे मनाया जा रहा है। ऐसे में इसका महत्व जानना जरूरी है। मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा के साथ ही व्रत रखा जाता है। और दान देना शुभ माना जाता है।
सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही सब चीजों का महत्व बढ़ जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन किसी तीर्थ या गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस दिन से शुरू किया गया कार्य मानव प्रगति की ओर अग्रसर होता है. सूर्य के उत्तरायण में स्थित होने के साथ ही मकर संक्रांति का पर्व शुरू हो जाता है। इसलिए मकर संक्रांति के पर्व को मनाने और इस दिन स्नान, दान, सूर्य अर्घ्य का प्रावधान है भारतीय साधु संतों की मान्यता है कि यह त्यौहार प्रगति का पर्व है।