सकलडीहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अशोक मिश्र, महामंत्री रामअवध सिंह यादव

चन्दौली

शोएब की रिपोर्ट चन्दौली ब्यूरो चीफ/बी न्यूज़

चन्दौली:सकलडीहा बार एसोसिएशन के बुधवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार और महामंत्री पद पर रामअवध सिंह यादव ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष 104 मतों से विजयी हुए जबकि महामंत्री के लिए चार मतों से फैसला हुआ।

इस दौरान परिसर में खासी गहमागहमी रही। मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी अंगद सिंह कुशवाहा, अरूण कुमार व सुभाष सिंह की देखरेख में सुबह 10 बजे से अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए मतदान शुरू हुआ।

इस दौरान कुल 382 मतों में 296 मत पड़े। दो मत पत्र सादा होने पर 294 पर मतगणना हुई जिसमें अशोक कुमार मिश्र को 199 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जियाछू राम को मात्र 95 मत प्राप्त हुए। मतों की गणना के बाद अशोक मिश्र को 104 मतों से विजयी घोषित किया गया।

वहीं महामंत्री पद पर हुए चुनाव में रामअवध सिंह यादव को 149 व उमाशंकर को 145 मत हासिल हुए। कांटे की हुई इस चुनावी लड़ाई में रामअवध सिंह यादव चार मतों से जीतकर महामंत्री बने।

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभनाथ सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाल, पुस्तकालय मंत्री जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व सहायक सचिव प्रशासन पर मृत्युंजय तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश यादव, दिनेश सिंह, रमाशंकर खरवार, दिनेश सिंह, शिवकुमार सिंह, अभय मौर्या, उपेन्द्र नारायण सिंह रहे।

Leave a Comment