मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
बागेश्वर धाम और इसके महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हाल ही में खबरों में हैं| धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया हैं| लेकिन उन्होंने सभी आरोपो को खारिज करते हुए दावा किया हैं कि वे उनके खिलाफ साजिश के हिस्सा हैं|
उन्होंने दावा किया कि उनके घर वापसी का कार्यक्रम जिसमे परिवर्तित हिन्दुओं को वापस हिन्दू धर्म में लाया जाता हैं| और कुछ लोगो को नाराज किया हैं| बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चल रहे विवाद में अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह की भी एंट्री हो गई हैं|
उन्होंने बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा हैं कि भारत के सनातन धर्म के महापुरुषों में ऐसी सामर्थ्य होती हैं| इसलिए बिना जाने आरोप लगाना गलत हैं| गरिराज सिंह ने कहा की भारत के मनीषियों में सनातन की परम्परा हैं| उसमे कई महानुभाव महानपुरुष हुए हैं| जो इस तरह का चमत्कार करने का सामर्थ्य रखते हैं|
किसी के सामर्थ्य को अंधविश्वास कहना सही नहीं हैं| इससे पहले बागेश्वर धाम पर उठे सवालों पर विजवर्गीय ने कहा कि उन्हें अपने इष्ट पर विश्वास हैं| और वे लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं| उन्होने कहा की यह सनातन धर्म के प्रति लोगों की अनास्था हैं जिसके कारण इस तरह के प्रश्न उठा रहे हैं|
मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि 5 जनवरी से 11 जनवरी तक बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने रामकथा के लिए नागपुर की यात्रा की थी यह कथा मूलरूप से 13 दिन तक चलने वाली थी| लेकिन किन्ही कारणों से कथा 2 दिन पहले समाप्त हो गई थी|
इस कथा के समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्याम मानव ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया| उन्होंने कथित तौर पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी थी|
श्याम मानव ने दरबार के दौरान चमत्कार दिखाने के लिए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर 30 लाख रुपये का इनाम घोसित किया था| बाद में उन्होंने शास्त्री के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी|
श्याम मानव के आरोपो का जबाव देते हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब सात दिन नागपुर में हैं तो उन्होंने चुनौती क्यों नहीं दी उन्होंने कोई पत्र या व्यक्ति क्यों नहीं भेजा|