माता सीता के साथ हर दोपहर शराब पीते थे श्री राम,कर्नाटक के लेखक का विवादित बयान

कर्नाटक

कर्नाटक से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

कर्नाटक के एक लेखक केएस भगवान ने एक बार फिर भगवान राम को लेकर जहर उगला हैं| एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवान राम माँ सीता के साथ हर दोपहर को बैठकर शराब पीते थे|

उन्होंने साथ ही कहा कि वाल्मीक रामायण में ऐसा कहा गया हैं कि अपना बचाव करते हुए लेखक ने यह भी कहा कि ये सब ओ नहीं कह रहे हैं| बल्कि दस्तावेज कह रहे हैं| केएस भगवान 20 जनवरी 2023 को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे|

इसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया| उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा की भगवान राम जी दोपहर में मुख्य गतिविधि माँ सीता के साथ बैठकर शराब पीने की होती थी| उन्होंने साथ ही अपनी बातों को उचित ठहराने के लिए वाल्मीक रामायण और उचित दस्तावेज का उदाहरण देने का प्रयास किया|

ऐसा नहीं है की यह पहली दफा यह लेखक भगवान राम को बदनाम करने का काम किया हैं| बल्कि लेखक ने अपनी पुस्तक (राम मंदिर एके बेडा) में भगवान राम के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी|

लेखक ने आगे कहा था कि भगवान राम नशा करते थे| और माँ सीता को भी नशा करवाते थे| उस समय कुछ हिन्दू संगठनों ने भगवान की इस टिप्पणी का व्यापक विरोध किया था| और उनके घर के बाहर पूजा करने का प्रयास किया था|

हालांकि तब राज्य सरकार ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बहुत कड़ी कर दी थी| वहीँ भगवान् राम के अस्तित्व पर लगातार सवाल उठाने के विरोध में फ़रवरी 2021 ने बंगलूरू की एक कोर्ट में एक महिला वकील ने उनके चहरे पर कालिख पोत दी थी|

Leave a Comment