गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी की तारीख को ही क्यों चुना गया ?

रोचक-बातें

रोचक-खबर पढ़ने के लिए बने रहे बी.न्यूज़ के साथ

भारत में आज स्वतंत्रता दिवस भले ही 15 अगस्त को मनाया जाता हैं| लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि वर्ष 1947 से पहले इसे 26 जनवरी को मनाया जाता था| 31 दिसंबर 1929 को कांग्रेस के लाहौर अधिवेसन में जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव पारित हुआ था|

इस प्रस्ताव में यह मांग की गई थी कि अगर ब्रिटिश सरकार ने 26 जनवरी 1930 तक भारत का उपनिवेश (डोमनियन स्टेट) का दर्जा नही दिया तो भारत को पूर्ण स्वतंत्र घोषित कर दिया जाएगा| इसके बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस 26 जनवरी 1930 को मनाया गया|

और इस दिन तिरंगा भी फहराया गया था| जब देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ तो आधिकारिक रूप से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया गया लेकिन 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव लागू हुआ था|

इसीलिए ये तिथि स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी| इस तिथि को महत्व देने के लिए 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया और इस दिन गणतंत्रत दिवस घोषित किया गया| जबकि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 में बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका था|

Leave a Comment