पेड़ की शाखाओं से लटकता मिला नवयुवक का शव,आखिर क्या हैं पूरा मामला

झारखंड

झारखंड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सुसुनिया ग्राम पंचायत भवन के समीप गुरुवार को एक नवयुवक का शव पेड़ से लटकता मिला जिसे देख कर पूरे ग्राम पंचायत में हड़कंप मच गया| मौके पर मौजूद लोगो ने इसकी जानकारी समीप के थाना में दी उसके तत्पश्चात पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया हैं|

मिली खबर के अनुसार आप को बतादें की मृतक नवयुवक का नाम जगबंधु कुंवर है| जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के सुसुनिया क्षत्रिय टोला का रहने वाला बताया जा रहा हैं| तथा मृतक का व्यवसाय ट्रैक्टर चालक का काम करता था।मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि  गुरुवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो अचानक लोगों की नज़र पेड़ से लटकता युवक के शव पर जा पड़ा |शव को देखते ही ग्रामीण के लोगो में पूरा अफरा-तफरी का माहौल हो गया|

ग्रामीणों के लोगो ने तत्पश्चात इसकी सूचना नजदीकी थाना में दी इसकी सुचना पाते ही रामगढ़ की पुलिस फ़ौरन घटनास्थल पहुँच गई ।और साथ ही पुलिस के कुछ अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी के बारे पुछा तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका जिला अस्पताल भेज दिया भेजा दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है| जगबंधु का हत्या किसी साजिश के तहत किया गया है|और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया है| इस मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की यह हत्या है या आत्महत्या।

बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके पूर्व भी विगत 18 जनवरी को डेलीपाथर गांव के एक कुरकुरे बेचने वाले युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था जिसमे अब तक रामगढ़ पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।

इन दिनों रामगढ़ में अपराधियों का मनोबल खूब बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन की तनिक भी डर नहीं है अपराधी को| डकैती ,छीनैती,बलत्कार जेसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे है| पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इसके पूर्व भी कई बार इस प्रकार की घटना  मे संलिप्त अपराधी को रामगढ़ पुलिस अपने गिरफ्त में ले चुकी है|

Leave a Comment