राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की मिली धमकी,पुलिस हुई अलर्ट,FIR दर्ज

अयोध्या

अयोध्या से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक के फोन नंबर पर गुरुवार की सुबह एक अज्ञात कॉल आई जिसमे फोन करके राम जन्भूमि उड़ाने की बात कही| युवक ने तत्काल इसकी सूचना राम जन्मभूमि पुलिस को दी|

पुलिस ने मामले में मुकदम दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं| मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया हैं| उन्होंने बताया की राम लला सदन में रहने वाले मनोज कुमार जो बर्तमान समय में माघ मेले में हैं|

गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे उनके मोबाईल पर एक फोन आया जब मनोज ने उनसे पुछा की आप कौन है और कहा से बोल रहे हैं| तो फोन करने वाले ने बोला की मैं दिल्ली से बोल रहा हूँ| आज सुबह 10 बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दूंगा|

इसकी सूचना मनोज द्वारा थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी गई| जिसमे तत्काल मुक़दमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं| राम जन्मभूमि को बम से उड़ा देने की धमकी के बाद पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई हैं|

प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान भी शुरू करा दिया गया हैं| जिस नंबर से फोन किया गया था उस नंबर को ट्रेस कर जानकारी जुटाई जा रही हैं|

Leave a Comment