मैनपुरी
मैनपुरी से अर्जुन सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
नगला महानंद में ग्राम चौपाल लगाकर जिलाअधिकारी ब CDO ब CMO ने सुनी लोगो की समस्याएं
जिला प्रशासन ने आपके द्वार के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी ब CDO मैनपुरी की उपस्थिति में ग्राम प्रधान कालीचरन शाक्य की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत चितई नगला महानंद ब नगला हार के गांव नगला महानंद में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई।अधिकारियों ने समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।
जिला अधिकारी व सीडीओ मैनपुरी ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी।ज्यादातर शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने मनरेगा योजना में मजदूरी भुगतान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीणों से संवाद करके सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।बीडीओ ने गत वर्ष गांव में कराये गये कार्यों की चर्चा की।ग्राम प्रधान कालीचरन शाक्य के कार्यकाल में कराए गए कार्यो की समीक्षा की।
ग्रामीणों ने घूम रहे बेसहारा गौवंश के पकड़वाने की बात रखीऔर कहा कि आवारा जानवर लगातार फसलें नष्ट कर रहे है।खेतों पर दिन-रात रखवाली करनी पड़ रही है। जिलाधिकारी ने जल्द गौवंश की समस्या से निजात दिलाने की बात कही।स्वच्छ जल का प्रयोग करने व बर्बाद न करने के निर्देश दिए।
आंगनवाड़ी,धात्री महिलाओं,गर्भवती महिलाओं को वितरण होने वाला दलिया ,अरहर की दाल, रिफाइंड के संबंध में जानकारी की ली गई। राशन के संबंध में सभी लोगो से जानकारी ली|
इस मौके पर SDM घिरोर बीडीओ अशोक पाल सिंह,प्रधान कालीचरन शाक्य,एडीओ आईएसबीडी प्रदीप कुमार,एडीओ पंचायत राजवीर सिंह,डॉ विवेक पाल सिंह,,सचिव राजीब ब बीजेपी मंडल अध्यक्ष गिरजानंद शाक्य औंछा प्रधान पुत्र बृजेश कुमार अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।