चौरई
चौरई से मनोज यादव की रिपोर्ट बी.न्यूज़
चौरई- शुक्रवार को नगर के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस चौरई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत के पूर्व कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा सिंह, प्रदेश महासचिव गंभीर सिंह चौधरी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों का नगर कांग्रेस ने भव्य स्वागत किया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नेहा सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ आेक्टे महासचिव गंभीर सिंह चौधरी, विधानसभा पर्यवेक्षक आनंद राजपूत, प्रभारी प्रीतम पटेल, पर्यवेक्षक दर्शन अरोरा, प्रभारी बेजूलाल वर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की और कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 2 माह तक चलेगा जिसमें कांग्रेस परिवार के समस्त पदाधिकारियों को बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देनी है एवं इस महाअभियान को सफल बनाना है।
इस अवसर पर उपस्थित-प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नेहा सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ आेक्टे, प्रदेश महासचिव गंभीर सिंह चौधरी, विधानसभा पर्यवेक्षक आनंद राजपूत, प्रभारी प्रीतम पटेल, पर्यवेक्षक दर्शन अरोरा, प्रभारी बेजूलाल वर्मा, ईश्वर सिंह चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया, नगर कॉन्ग्रेस उपाध्यक्ष अनुराग महेश्वरी, धीरज खंडेलवाल|
विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित पांडे, अवनीत गंगवाल, पूनम चंद शर्मा, मतीन अली मीर, संजय जैन, ऋषि पटेल, शिशुपाल पटेल, प्रशांत शर्मा, राम तिवारी, हिम्मत सिंह बघेल, अरुण शर्मा, मनीष मालानी, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजली सोनी, रामू वर्मा, अर्जुन रघुवंशी, शहीद मंसूरी, ललित डेहरिया, प्रदीप सनोडिया, कन्हैया चौरसिया, हर्ष विश्वकर्मा, कपिल वर्मा, सादिक अली मीर, गुरुराज, जितेंद्र जैन, सुबोध पटेल, राजवंश ठाकुर, सुनीता वर्मा, स्वाति श्रीवास्तव, राजू वात्सल्य, सचिन वर्मा, हर्षित चौरसिया, मुकेश चौरसिया, मेहतू साहू, योगेश सोनी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।