आखिर किसने कहा ऐसा कि धर्म पर आक्रमण किया तो ऐसा जवाब देंगे कि न जमीन मिलेगी न आसमान?

भोपाल

भोपाल से राजेंद्र कसेरा की रिपोर्ट बी.न्यूज़

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर धर्म नगरी वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि, ”भारत में बोलने की आजादी सभी को है। लेकिन, अगर किसी ने हमारे धर्म पर आक्रमण किया तो ऐसा जवाब दिया जाएगा कि न उसे आसमान मिलेगा न जमीन ।
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर लग रहे आरोपों का विरोध किया।

उन्होंने कहा, ”धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अंदर जो शाश्वत शक्तियां हैं, वह हर किसी को नहीं मिलती हैं। इसको मॉडल भाषा में चाहे माइंड रीडिंग कहो या कुछ और। सनातन धर्म पर आक्रमण कई विधर्मी करते रहते हैं। इससे सनातन धर्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। वामपंथियों को दर्द केवल इस बात का है कि इनके जरिए हिंदू और हिंदुत्व क्यों बढ़ रहा है, इनको पूजा क्यों जा रहा है?”

धीरेंद्र कृष्ण हनुमान जी की शक्ति पर अडिग हैं ।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कहा, ”धीरेंद्र कृष्ण हनुमान जी की शक्ति पर अडिग हैं। हनुमान जी की आध्यात्मिक और शाश्वत शक्तियों को विश्व में कोई नकार नहीं सकता है। भारत विश्वगुरु था और आगे भी भारत माता को परम वैभव पर पहुंचा कर बनेगा। इसी कड़ी में धीरेंद्र कृष्ण कार्य कर रहे हैं। प्रभु से कामना करती हूं कि वह निरंतर इसी प्रकार की राष्ट्र सेवा करते रहें। रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ”विधर्मी कुछ भी कर लें, वह सनातन धर्म और राष्ट्र धर्म से कभी भी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आश्रम में बने मंदिर में पूजा अर्चना की।

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आश्रम में बने मंदिर में पूजा अर्चना की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज के सानिध्य में चल रहे श्री राधा किशोरी सेवा धाम आश्रम के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भागवत प्रवक्ता इंद्रदेवानंद महाराज से अध्यात्म पर चर्चा भी की।

Leave a Comment