झारखंड
झारखंड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रदीप मुरको नदी पुल के समीप दो बाइक के आपस में टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई वही दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई |
घटना के विषय में बताया जा रहा है कि मेघनाथ बिहारी (50) अपनी पत्नी के साथ बासुकिनाथ धाम से पूजा अर्चना कर अपने घर बांका (बिहार) जा रहे थे | वहीं गोविंद चालक जो की अपने घर वृन्दावन (नोनीहाट) से अपने बाइक(जेएच04ई5325) मे देशी शराब लेकर बिक्री करने चंद्रदीप जा रहे थे | इसी क्रम चंद्रदीप मुरको नदी पुल के समीप एक बाइक ने दूसरे बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया |
ठोकर लगने से मेघनाथ बिहारी अपने बाइक (बीआर 51जे 1951) लेकर सडक पर गिर गए,घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसकी धर्मपत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई | वहीं दूसरा बाइक सवार गोविंद चालक और उसकी पत्नी को मामूली से चोट आई है | दुर्घटना के बाद गोविंद चालक अपनी पत्नी को लेकर घटनास्थल से बाइक छोड़कर फरार हो गया | स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मेघनाथ बिहारी की पत्नी को इलाज के लिए नोनीहाट भेज दिया गया |
घटना की जानकारी जैसे हंसडीहा थाना को मिली, हंसडीहा थाना से एएसआई मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लिया और घायल महिला को पुलिस जीप में बैठाकर बेहतर इलाज के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुमका ले गए |
इस प्रकार की घटना निरंतर इसी स्थान पर होते रहती है जिसका मुख्य कारण देसी शराब का अड्डा है | मृतक मेघनाथ बिहारी (50) जो की बिहार के बांका जिला के चुटीया गाँव निवासी बताया जा रहा है |