डीलरों का तीन दिवसीय हड़ताल से पीडीएस सशक्तिकरण पखवारा हुआ प्रभावित|

झारखंड

झारखंड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

दुमका जिला के जामा प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की 3 दिनों तक चलने वाली सांकेतिक हड़ताल मंगलवार से शुरू हो गई है। बुधवार को पूरे प्रखंड में एक भी जन वितरण दुकानें नहीं खुली। जिससे लाभुकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पूरे देश के जन वितरण प्रणाली विक्रेता 3 दिनों की सांकेतिक हड़ताल पर है। हालांकि अभी फरवरी माह का खाद्यान्न दुकानों में नहीं पहुंचाया गया है। जिले के अधिकांश दुकानों में जनवरी माह के खाद्यान्न का वितरण अभी चल रहा है।

बंदी के कारण 1 से 14 फरवरी तक झारखंड सरकार द्वारा चलाया जा रहा पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा का कार्यक्रम सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। क्योंकि उक्त कार्यक्रम में जन वितरण विक्रेताओं के द्वारा ही सभी कार्यों को किया जाना था।

बता दें कि दुमका जिले में कुल 1038 जन वितरण की दुकानें संचालित है। उक्त दुकानों से 256681 लाल एवं पीले कार्ड धारियों को प्रतिमाह सस्ते दर पर चावल गेहूं किरासन तेल नमक एवं चीनी का वितरण किया जाता है। फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन डीलर फेडरेशन प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र खिरहर ने बताया कि इस हड़ताल में लाभार्थियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। समय पर दुकानों में अनाज नहीं मिलने, अनाजों की अनावश्यक कटौती करने से दुकानदार परेशान है।

जनवितरण प्रणाली विक्रेता राम कुमार जायसवाल ने बताया कि तीन दिनों की यह सांकेतिक बंदी है। गुरुवार को दुमका में पुरे जिले के विक्रेता सामुहिक धरना देंगे। इस बजट सत्र के दौरान दुकानदारों के लिए मानदेय की घोषणा की जाये, कमीशन में बढ़ोतरी के साथ अन्य वाजिब मांगों को पूरा किया जाये अन्यथा जन वितरण प्रणाली विक्रेता आंदोलन को और भी आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं।

क्या है मुख्य मांगेः प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को फिर से चालू किया जाए, राशन दुकानदारों को कम से कम 50 हजार मासिक आमदनी की गारंटी या मानदेय दिया जाए, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के सिफारिशों अनुसार प्रति क्विंटल 764 रुपए मार्जिन मनी लागू की जाए, प्रति क्विंटल 1 किलो खाद्यान्न हैंडलिंग लॉस दिया जाए, खाद्यान्नों की आपूर्ति जूट बोरे में की जाए ,बाजार में बढ़ती कीमत को देखते हुए राशन दुकानों में खाद्यान्न के अलावा खाद्य तेल दाल एवं चीनी की आपूर्ति की जाए, ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों को किसानों से गेहूं और धान की खरीद हेतु डीपीए की स्वीकृति दी जाए|

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन दुकानदारों को एडवांस मार्जिन मनी देने सहित विभिन्न मांगे शामिल है हड़ताल में डीलर राम कुमार जायसवाल,होपना बास्की, रानी सोरेन, सुरेश खिरहर, नरेंद्र खिरहर,होपना मुर्मू, मोनिका हेम्बम,रामजीवन लायक,रतन जोशी सहित स्वयं सहायता समूह के महिलाएं हड़ताल में हैं|

Leave a Comment