मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश से सुरेश पटेल की रिपोर्ट बी न्यूज
- बागेश्वर धाम सरकार के सम्मान में हिंदू महासभा की विशाल वाहन रैली 12 को
- – भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर होगा आयोजन
- – अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे रैली की अगुवाई
छतरपुर। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से चलाए जा रहे देशव्यापी जागरुकता अभियान की कड़ी में आगामी 12 फरवरी को छतरपुर में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया है।
यह वाहन रैली बागेश्वर धाम सरकार के सम्मान में छतरपुर के मोटे के महावीर मंदिर से शुरू होकर शहर का भ्रमण करते हुए बागेश्वर धाम गढ़ा जाएगी। इस रैली का नेतृत्व अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन कुमार उपाध्याय और हिंदू महासभा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हिंदू अंकित भटनागर करेंगे।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हिंदू अंकित भटनागर ने बताया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए करीब एक साल पहले संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नितिन उपाध्याय जी ने देशव्यापी अभियान शुरू किया था। उन्होंने देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर करवाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था।
यह अभियान गुजरात के बडऩगर स्थिति पीएम मोदी की जन्मस्थली से शुरू करके उनकी कर्म स्थली काशी बनारस होते हुए देश के अधिकांश राज्यों में शुरू हुआ। इस समय पूरे देश में जहां भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हें, वहीं पूरे साल भर यूपी के लखनऊ, बनारस, मप्र के उज्जैन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, देश की राजधानी दिल्ली, अयोध्या, मुंबई, असम सहित करीब-करीब हर राज्य में रैलियां, सभाएं और जागरुकता कार्यक्रम किया जाते आ रहे हैं।
अंकित भटनागर ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में पूरे साल भर से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए धरना, प्रदर्शन, रैलियां, प्रेस कांफ्रेंस, हस्ताक्षर अभियान जैसे कार्यक्रम हो रहे हेँ। इसी कड़ी में बुंदेलखंड सहित देशभर में लोकप्रिय आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम और यहां के पीठाधीश्वर अब इस अभियान का बड़ा केंद्र बन गए हैं। इसीलिए अखिल भारत हिंदू महासभा और जय बजरंग सेना सहित तमाम हिंदू संगठन मिलकर 12 फरवरी को छतरपुर से बागेश्वर धाम जाने के लिए विशाल वाहन रैली का आयोजन कर रहा है।
सुबह 11 बजे से जुटेंगे कार्यकर्ता :
अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से आयोजित दो पहिया वाहन रैली के लिए रविवार 12 फरवरी के दिन सुबह 11 बजे का समय रखा गया है। यहां छतरपुर के मोटे के महावीर मंदिर पर दोपहर 12 बजे पूजा-पाठ करने के बाद वाहन रैली शुरू होगी।
यह रैली डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ मोटे के महावीर मंदिर से जिला अदालत, छत्रसाल चौक होकर आकाशवाणी तिराहा, किशोर सागर, जवाहर रोड, बस स्टैंड, मऊ दरवाजा, हटवारा मोहल्ला, चौक बाजार, सिटी कोतवाली, महल रोड होकर छत्रसाल चौक से सीधे पन्ना नाका से गुजरते हुए बागेश्वर धाम गढ़ा के लिए प्रस्ताथान करेगी। बागेश्वर धाम पहुंचकर यह रैली बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद लेकर समाप्त होगी।
बागेश्वर सरकार को हिंदू रत्न से सम्मानित करेंगी हिंदू महासभा:-
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हस्ताक्षर अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक नितिन कुमार उपाध्याय ने बताया कि देश में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने से पहले उन्होंने देश के सबसे युवा क्रांतिकारी संत पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री महाराज बागेश्वर सरकार का आशीर्वाद लिया था। इंदौर की कथा के दौरान उन्होंने इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक बनाने के लिए आशीर्वाद दिया था।
इसके बाद बनारस की कथा के दौरान उनके पंडाल में विशेश काउंडटर लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बागेश्वर सरकार ने अपनी हर कथा में हिंदू राष्ट्र को लेकर जोरदार वकालत की और अब वे खुलकर इस अभियान की मशाल अपने हाथ में थाम चुके हैं।
नितिन उपाध्याय ने बताया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बागेश्वर धाम सरकार द्वारा किए गए शंखनाद से इस अभियान को गति मिली है। लिहाजा पूरे देश में अब हिंदू राष्ट्र को लेकर नई क्रांति का संचार हुआ है। ऐसी क्रांति का बिगुल फूंकने वाले बागेश्वर सरकार को अखिल भारत हिंदू महासभा हिंदू रत्न सम्मान से सम्मानित करेगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया है। 12 फरवरी को अखिल भारत हिंदू महासभा की वाहन रैली के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बागेश्वर धाम सरकार को हिंदू रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।