सुल्तानपुर
सुल्तानपुर से सुशांत सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज
इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। मान्यता है कि शिवरात्रि का व्रत रखने से जीवन में खुशहाली आती है। देशभर में इस त्योहार की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्भालु भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
भक्तों को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिवरात्रि के खास मौके पर आप भी अपने प्रियजनों को कुछ खास संदेश के जरिए बधाई दे सकते हैं।
भक्ति में है शक्ति बंधु, शक्ति में संसार है, त्रिलोक मै है जिनकी चर्चा, शिव जी का आज त्योहार है। महाकाल आपसे छुप जाए मेरी तकलीफ, ऐसी कोई बात नहीं, तेरी भक्ति से ही पहचान है मेरी, वरना मेरी कोई औकात नहीं जय श्री महाकाल। हैप्पी महाशिवरात्रि 2023