जानिए कैसा रहा सुल्तानपुर मे डाला छठ पूजा का त्यौहार


सुल्तानपुर डाला छठ का त्यौहार सुल्तानपुर की महिलाओं ने गोमती नदी के किनारे सीताकुंड पर पूजा करके धूमधाम से मनाया

पूजा के बीच में महिलाओं ने अपने
संतान की लंबी उम्र व परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ महिला डाला छठ पर्व पर निर्जल व्रत रख उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

गोमती के किनारे स्थित शहर के सीताकुंड घाट पर जुटी सैकड़ों महिलाओं ने छठ माता की विधिवत पूजा अर्चना की। शनिवार को सुबह के समय भी सीताकुंड घाट पर महिलाओ ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

कोरोना की वजह से पिछले सालों की तुलना में घाट पर कम भीड़ रही।सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ को लेकर शुक्रवार की शाम गोमती स्थित शहर के सीताकुंड घाट पर असीम श्रद्धा दिखी।36 घंटे के निर्जल उपवास के साथ महिलाएं पुत्रों की लंबी उम्र की कामना को लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं।

परवैतिन महिलाओं ने गोमती नदी में कमर तक पानी में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए छठ माता से प्रार्थना की। परिवारीजन पूजन सामग्री लेकर महिलाओं के साथ खड़े रहे। रंग-रोगन से लकदक व विद्युत रोशनी से जगमग सीताकुंड घाट देर शाम अनुपम छटा बिखेर रहा था।

घाट पर बनाई गई वेदियों (पिंडों) पर समूह में महिलाओं ने विधि-विधान से छठ माता की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने छठ माता को गन्ना, फल, फूल व मिष्ठान आदि अर्पित कर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की। कठिन निर्जल व्रत के बावजूद महिलाओं के चेहरों पर उत्साह दिखा।
कुछ परिवार के पुरुष भी व्रत रखे हुए हैं। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलगान करती महिलाएं देर रात घर पहुंचीं। परवैतिन महिलाएं शनिवार की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने पुन: घाट पर पहुंची। रात करीब दो बजे से ही महिलाओं का घाट पर जमघट शुरू रहा।


उगते सूर्य को अर्घ्य देने व दान-पुण्य के बाद ही महिलाएं जल ग्रहण कर उपवास तोड़ती हैं।

सुल्तानपुर से हसन मेहंदी खान की खास रिपोर्ट Be न्यूज़ सुल्तानपुर

Leave a Comment