झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
जामा विधान सभा के अंतर्गत चुटोवेदिया मंडल के चिकनिया दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति सह “डाटा” प्रबंधक की बैठक मंडल अध्यक्ष सिकंदर प्रसाद यादव मुन्ना की अधयक्षता में हुई।
बैठक में सुरेश मुर्मू ने आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओ को दिशा निर्देश दिया कि सभी बूथों पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को जोड़ने का प्रयास करें। ताकि आगामी लोक सभा एवं विधान सभा चुनाव में पार्टी को जीत हासिल हो सके।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा कार्य समिति सदस्य निवास मंडल ने बताया कि आने वाले समय में डाटा प्रबंधन के माध्यम से चुनाव आयोग चुनाव करा सकती है। इसलिये कार्यकर्ताओं को डाटा प्रबंधन की जानकारी होना आवश्यक है।
चुनाव आयोग इस विषय को लेकर गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। बूथ कमिटि का सत्यापन कर प्रत्येक पंचायत में बैठक आयोजित की जायेगी। राजु पुजहर, विमल मरांडी, इन्द्र कान्त यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।मंच संचालन हराधन मरीक ने किया।
बैठक में मनोज हांसदा, रामयस यादव, कृष्णा मंडल, जगदीश मंडल, राजेश खिरहर, संतोष पुजहर, किशोर मंडल, सुभाष मंडल, विजय कुमार, परमेश्वर हेम्ब्रम, जगलाल राय, राजेश हेम्ब्रम, गफ्फार खान, रामेश्वर मंडल, रमेश मंडल, विजय मंडल, राजेन्द्र मुर्मू, दीपक कुमार मंडल, आशुतोष मंडल ,गोरचन्द्र मंडल, पुरूषोत्तम लायक, शिवम मंडल, छोटे लाल मरांडी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।