केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित |

झारखण्ड

झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

दुमका ज़िलें के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष श्री राजीव जायसवाल के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया मोदी सरकार के और पूंजीवाद नीति के खिलाफ कांग्रेस पूरे राज्य में धरना दे रही है|

मोदी सरकार अपने यार अदानी को संरक्षित करने का काम कर रही है गरीबों का सबसे विश्वसनीय बैंक भारतीय स्टेट बैंक और बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम का पैसा अदानी के शेयर में लगा रही है एसबीआई और एलआईसी घाटे में जाती है|

तो गरीबों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है। आज गरीबों का विश्वास टूट रहा है मोदी की घोर पूंजीवाद के कारण आज अमीर और अमीर ,गरीब और गरीब होते जा रहे हैं अमीरी और गरीबी के बीच भारीखाई पैदा होते जा रहा है|

मोदी सरकार आज सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम कर रही हैं सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई अपने चरम पर है बेरोजगारी बढ़ रही है आज की बैठक में नेपाल चंद्र सेन संजय कुमार राय कालीचरण मंडल डेविड मुर्मू गोविंद राय मार्शल मुर्मू रवि लाल किस्कू बाटुल मांझी टुनटुन रविदास उत्तम मंडल कन्हाई साह प्रभात जयसवाल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे|

Leave a Comment