झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका ज़िलें के विभिन्न प्रखंडों में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया| रामगढ़ प्रखंड परिसर में विगत बुधवार को रंगों का पर्व होली में सरकारी क्रमियो तथा ग्रामीणों के साथ बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ,थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने जमकर होली खेला।
तथा एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।वहीं डीजे में लोगों ने फगुआ गीत गाकर ठुमका लगाया नृत्य कर अपनी अपनी खुशियों का इजहार किया।अपने संबोधन में बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा,थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने संयुक्त रुप से एक बार फिर से प्रखंड वासियों को होली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी।
वही सरैया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सरैयाहाट थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर होली खेल साथ ही ढोलक के ताल में होली का गीत गाकर खूब झूमे|प्रखंड विकास पदाधिकारी सरैयाहाट ने प्रखंड के सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि होली पवित्रता का त्यौहार है सभी आपस में मिलजुल कर होली पर्व को मनाये|
जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी प्रखंड कर्मियों तथा ग्रामीणों के बीच रंग और गुलाल लगाकर होली मनाया|वही अपने संबोधन में जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि होली का त्यौहार सभी मिलजुल कर मनाएं, किसी भी व्यक्ति को जबरन रंग ना डालें आदि|मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारीयों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने होली खेलने के लिए बढचढ कर हिस्सा लिया।